Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पेयजल पाइप टूटी, किया दुरूस्त

श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। हनुमानगढ़ रोड पर स्थित बालाजी धाम के पास वाटरवर्क्स की पाइपलाइन सोमवार को दिन में टूट गई। कॉलोनीवासियों ने इसकी सूचना जलदाय विभाग को दी। मौके पर पहुंचे विभाग के एक्सइएन ने कर्मचारियों को टूटी पाइपलाइन तुरंत ठीक करने के आदेश दिये।ज्ञात रहे कि हनुमानगढ़ रोड का निर्माण कार्य जारी है। ऐसे में जेसीबी से रोड की चौडाई बढ़ाते समय यह पाइप टूटी गई। जिससे सड़क व आसपास के एरिया में पानी भर गया। सूचना के 3 घंटे में ही पाइपलाइन को ठीक कर दिया गया। एक्सइइएन रवि बवेजा ने बताया कि नई बनने वाली रोड के साथ में एचडीपीई पाइप डाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस रोड के नीचे आ चुकी 350 मीटर पाइप को भी अन्यत्र स्थापित किया जाएगा।