Wednesday, July 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

संसद में उठा मैरिटल रेप का मुद्दा, स्मृति ईरानी ने कहा- हर शादी को हिंसक और हर पुरुष को बलात्कारी नहीं कह सकते

नई दिल्ली

संसद में बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। इस दौरान सदन में मैरिटल रेप का मुद्दा उठा गया। वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मैरिटल रेप को लेकर कहा कि देश की हर शादी की निंदा करना ठीक नहीं है। ईरानी ने सदन में प्रश्नकाल में कहा कि वैवाहिक जीवन में यौन हिंसा का समर्थन नहीं किया जा सकता है और कोई इसका समर्थन नहीं करता है। लेकिन इसकी आड़ में सभी पुरुषों को बलात्कारी कहना ठीक नहीं है।