जयपुर
राजस्थान में मंगलवार को मौसम ने फिर करवट ली है। कई दिनों से मौसम शुष्क रहने के बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग केंद्र ने 3 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार 3 फरवरी को जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग के तहत आने वाले जिलों में बारिश हो सकती है। इन जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 4 फऱवरी को भरतपुर, अलवर और सवाई माधोपुर क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। इन जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि पश्चिचमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।