Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वनडे सीरीज के शुरू होने का इंतजार नहीं कर पा रहे रोहित शर्मा, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके बताई अपनी फीलिंग

नई दिल्ली

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। टीम इंडिया के लिए पूर्णकालिक कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की ये पहली सीरीज है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

सीमित ओवरों के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों सीरीज में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। दक्षिण अफ्रीका का दौरा मिस करने के बाद रोहित बतौर कप्तान खेलने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए सीरीज को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की है।