Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल को मिला आईसीसी ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ अवॉर्ड, बोले- हमारी टीम भी ऐसी है

दुबई

न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल को अबुधाबी में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में दिखायी खेल भावना के लिये आईसीसी ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ पुरस्कार दिया गया। मिशेल ने पिछले साल 10 नवंबर को अबुधाबी में इंग्लैंड के खिलाफ दबाव भरे विश्व कप सेमीफाइनल में गेंदबाज आदिल राशिद के रास्ते में रूकावट डालने के बाद एक रन लेने से इनकार कर दिया था। मिशेल यह पुरस्कार जीतने वाले न्यूजीलैंड के चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले डेनियल विटोरी, ब्रैंडन मैकुलम और केन विलियमसन यह पुरस्कार जीत चुके हैं।