Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: इंसान की तरह बोलने वाला तोता गायब, 1 लाख का इनाम, चौराहों पर लगे पोस्टर

जयपुर

राजस्थान के सीकर जिले में एक डाॅक्टर ने तोता बताओ इनाम पाओ का विज्ञापन निकाला है। दरअसल, डाॅक्टर का इंसान की तरह बोलने वाला एक तोता  गायब हो गया। लापता तोता का पता लगाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। फिलहाल तोता नहीं मिल पाया है। ग्रे कलर का तोता का गायब होना जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक निजी अस्पताल के संचालक  डाॅक्टर ने यह विज्ञापन निकाला है। एक लाख इनाम पाने को इच्छुक लोग लापता तोता का पता लगाने के लिए जुटे हैं। गुमशुदगी का पोस्टकार्ड भी बनवाया गया है। जिस पर तोते का फोटो लगाया है।