Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नोरा फतेही का इंस्टाग्राम हुआ डिलीट? 37.6 मिलियन फॉलोअर्स हुए परेशान

मुंबई

खूबसूरत एक्ट्रेस व डांसर नोरा फतेही के फैन्स के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नोरा फतेही का अकाउंट अब नहीं दिखाई दे रहा है। नोरा फतेही के इंस्टाग्राम अकाउंट को या तो डिलीट कर दिया गया है या फिर उन्हें इंस्टाग्राम की ओर से ही ब्लॉक कर दिया गया है। हालांकि इस बारे में कुछ भी पुख्ता तौर पर कहना मुश्किल है। कुछ ही देर पहले नोरा ने एक तस्वीर शेयर की थी, इसके बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट शो नहीं हो रहा है। इस बात से उनके फैन्स और फॉलोअर्स काफी परेशान हो गए हैं।