रिहायशी मकान में क्रिकेट मैच पर बुकी चलाते एक गिरफ्तार
by seemasandesh
4 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप व करीब 6 लाख रुपए का क्रिकेट सट्टे का हिसाब-किताब बरामद हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन पुलिस ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) क्रिकेट मैच पर बुकी चलाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मौके से 4 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप व करीब 6 लाख रुपए का क्रिकेट सट्टे का हिसाब-किताब बरामद किया। कार्रवाई पुलिस कॉलोनी स्थित रिहायशी मकान में की गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। टाउन पुलिस थाना प्रभारी दिनेश सारण ने बताया कि बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश तथा जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय सिंह राठौड़ की ओर से जुआ सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की निरंतरता में एएसपी जस्साराम बोस व सीओ सिटी प्रशान्त कौशिक के निकट सुपरविजन में पुलिस टीम ने शुक्रवार रात पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के कराची किंग्स और पेशावर जालमी क्रिकेट मैच पर क्रिकेट बुकी सट्टा चलाते हुए उमेश बंसल उर्फ काली (38) पुत्र छगनलाल अग्रवाल निवासी वार्ड नम्बर 32, पुलिस कॉलोनी, टाउन को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान मौके से 4 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप व मैच का करीबन 6 लाख रुपए का क्रिकेट सट्टे का हिसाब-किताब बरामद हुआ। यह कार्रवाई उमेश बंसल उर्फ काली के मकान में दबिश देकर की गई। पुलिस टीम में थाना प्रभारी दिनेश सारण के अलावा हैड कांस्टेबल पुरुषोत्तम पचार, मनीष कुमार बिश्नोई, कांस्टेबल महंगासिंह शामिल थे। इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल पुरुषोत्तम पचार की विशेष भूमिका रही।