Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वीर दास से ट्विटर यूजर ने पूछा- ‘राहुल गांधी की स्पीच आपने लिखी?’ अभिनेता ने दिया जवाब

मुंबई

स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्टर वीर दास (Vir Das) कुछ दिनों पहले अपने एक वीडियो की वजह से विवादों में आ गए थे। जिसके बाद उनके खिलाफ बड़ी संख्या में लोगों का गुस्सा देखने को मिला था, इस बीच एक बार फिर वीर दास चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह राहुल गांधी (Rahul Gandhi) हैं। एक ट्विटर यूजर ने वीर दास से पूछा कि क्या उन्होंने राहुल गांधी का ‘टू इंडियाज’ भाषण लिखा, जो उन्होंने बुधवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान दिया था। वहीं वीर दास ने इसका जवाब भी दिया है।

ट्विटर यूजर का सवाल
दरअसल हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘हैलो वीर दास, क्या आपने राहुल गांधी का भाषण लिखा था? अगर लिखा था तो, अपनी स्क्रिप्ट बदल लें। और अगर नहीं तो राहुल आप अपना स्पीच राइटर बदल लीजिए, वो बहुत ज्यादा स्टैंड अप कॉमेडी देख रहा है।’ इसके साथ ही ट्विटर यूजर ने साथ में #Parliament लिखा।

वीर दास का जवाब
कुछ ही देर में ये ट्वीट वायरल हो गया, जिसके बाद वीर दास ने इसका जवाब दिया। वीर दास ने ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘नहीं, मैंने नहीं लिखा। 2 राष्ट्रों और (इसके) विभिन्न वर्ज़न की कल्पना हम दोनों के होने से बहुत पहले से है। केवल एक चीज…वही है, उम्मीद के मुताबिक आपकी प्रतिक्रिया का आना।’