Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इस सरकारी स्कीम में हर दिन 2 रुपये जमा कर पाएं 36000

नई दिल्ली

साल 2019 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना (PM Shram Yogi Maandhan Yojana-PMSYM) की शुरुआत की थी। PMSYM एक सरकारी योजना है जो असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सोशल सिक्योरिटी के लिए है। इस स्कीम की मदद से देशभर के मजदूरों को सरकार की ओर से हर महीने 3000 रुपये पेंशन (Rs.3000 monthly pension) दी जाती है। तो आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से–

हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत देश के 42 करोड़ मजदूरों को फायदा होगा। इस योजना में 18 से 40 साल के मजदूर अप्लाई कर सकते हैं, इन्हें हर महीने किश्त के रूप में 55 से 200 रुपये 60 साल की उम्र तक देने होंगे। 60 की उम्र पार करने के बाद ही मजदूरों को पेंशन राशि मिलना शुरू हो जाएगी। योजना के तहत 60 साल की उम्र पार करने के बाद मजदूरों को हर महीने 3,000 यानी सालाना 36,000 रुपये तक मिलेंगे।