Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

IPO से पहले LIC ने दी खुशखबरी, लैप्स पॉलिसी एक्टिव कराने का मिला मौका

नई दिल्ली

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की पॉलिसी थी और लैप्स हो चुकी है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, एलआईसी ने लैप्स हो चुकी व्यक्तिगत बीमा पॉलिसी को फिर से एक्टिव करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। बीमा कंपनी ने कहा, “कोविड-19 महामारी ने बीमा सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया है और यह अभियान एलआईसी के पॉलिसीधारकों के लिए अपनी पॉलिसी को फिर से एक्टिव करने का एक अच्छा अवसर है।”

कब तक है मौका: एलआईसी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान लैप्स हो चुकी जिन पॉलिसी की मैच्योरिटी अवधि पूरी नहीं हुई है, उन्हें इस अभियान में फिर से चालू कराया जा सकता है। यह अभियान सात फरवरी को शुरू होकर 25 मार्च, 2022 तक चलेगा। एलआईसी ने कहा कि लैप्स हो चुकी पॉलिसी को फिर से एक्टिव करने पर लगने वाले चार्ज में छूट भी दी जा रही है। हालांकि टर्म प्लान और हाई रिस्क वाली बीमा योजनाओं पर यह छूट नहीं मिलेगी।

इसके अलावा पॉलिसी को फिर से एक्टिव करने के लिए जरूरी मेडिकल रिपोर्ट में कोई राहत नहीं दी जाएगी। लेकिन स्वास्थ्य एवं सूक्ष्म बीमा योजनाओं में देरी से प्रीमियम चुकाने पर लगने वाले शुल्क में छूट मिलेगी। इस अभियान के तहत पांच साल से प्रीमियम भुगतान नहीं की गई पॉलिसी को भी सक्रिय किया जा सकता है।