Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तेल कंपनियों ने जारी कर दिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए आज किस शहर में बिक रहा सबसे सस्ता फ्यूल?

नई दिल्ली

सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स (Petrol-Diesel Rates) जारी कर दिए हैं। तेल के दामों में एक बार फिर से कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि लंबे समय से पेट्रोल-डीजल के रेट्स (petrol diesel price) के दाम स्थिर हैं। आज शनिवार 5 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

सबसे सस्ता पेट्रोल कहां बिक रहा?
पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा आज जारी नए रेट के मुताबिक  आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है।