Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

PM मोदी ने ICRISAT की 50वीं वर्षगांठ का किया शुभारंभ, कहा- अगले 25 साल संस्थान के लिए अहम

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हैदराबाद के पाटनचेरु में ‘इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स’(ICRISAT) परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने ICRISAT की 50वीं वर्षगांठ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ICRISAT परिसर में एक प्रदर्शनी  अवलोकन किया। इस कार्यक्रम में तेलंगाना के गवर्नर तमिलिसाई सुंदरराजन और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहें।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आपके पास 5 दशकों का अनुभव है। इन 5 दशकों में आपने भारत सहित दुनिया के एक बड़े हिस्से में कृषि क्षेत्र की मदद की है। आपकी रिसर्च, आपकी टेक्नॉलॉजी ने मुश्किल परिस्थितियों में खेती को आसान और सस्टेनेबल बनाया है।