नई दिल्ली
इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ (IPO) मार्केट के लिए साल 2022 कुछ खास नहीं दिख रहा है। साल का पहला आईपीओ एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज ने जहां लिस्टिंग डे पर अपने निवेशकों को निराश किया, वहीं अब अडानी विल्मर के आईपीओ से भी निवेशकों को मायूसी हाथ लग सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अडानी विल्मर आईपीओ की ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी जीएमपी (GMP) निवेशकों को बहुत उत्साहित नहीं कर रहा है। ग्रे मार्केट में अडानी विल्मर का शेयर लगातार गिर रहा है।
ग्रे मार्केट में भाव
मार्केट जानकारों के अनुसार, ग्रे मार्केट में अभी अडानी विल्मर का शेयर (Adani wilmar share) 28 रुपये के प्रीमियम (Grey Market Premium) के साथ ट्रेड कर रहा है। एक दिन पहले इसका जीएमपी 30 रुपये पर था, एक दिन में 2 रुपये की गिरावट है। इस आईपीओ की लिस्टिंग 8 फरवरी को होने की उम्मीद है। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, लिस्टिंग के दिन तक जीएमपी में और गिरावट होने की आशंका है। अगर ऐसा होता है तो रिटेल निवेशकों को भारी नुकसान हो सकता है।