नई दिल्ली
अगर आप बिटिया की पढ़ाई और शादी को लेकर परेशान हैं तो अब इस चिंता से मुक्त हो सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में निवेश करके आप अपनी बिटिया का भविष्य सुनहरा बना सकते हैं। योजना के तहत निवेश कर बेटी की भविष्य के लिए एक मोटी रकम जुटा सकते हैं। इसमें आपको न सिर्फ शानदार रिटर्न कमाने (invesment return) का मौका मिलेगा, बल्कि आप टैक्स की बचत भी कर सकते है। बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बालिकाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक छोटी जमा योजना है। सुकन्या समृद्धि योजना खाता (Sukanya Samriddhi Yojana Account) इस योजना के तहत 10 वर्ष या उससे कम उम्र की लड़की के अभिभावक या माता-पिता द्वारा खोला जा सकता है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में सबकुछ..
क्या है SSY स्कीम?
इस योजना के तहत, आप न्यूनतम राशि 250 रुपये और अधिकतम राशि 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। यह खाता खुलवाने से आपको अपनी बेटी की पढ़ाई और आगे के खर्चे से काफी राहत मिलती है। इसमें एक बेटी के नाम पर एक ही खाता खुलवाया जा सकता है। अगर दो बेटियां हैं तो दोनों के नाम अलग-अलग खाते खोलने होंगे।