जयपुर
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित कर ऐतिहासित विजय हासिल करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा- आपने अपने उत्कृष्ट से यह उपलब्धि हासिल कर विश्वभर में भारत को गौरवान्वित किया है। संपूर्ण राष्ट्र पर आप पर गर्व है। टीम इंडिया को जीत की बहुत-बहुत बधाई। उल्लेखनीय है कि सचिन पायलट क्रिकेट को बेहद पंसद करते हैं। समय-समय पर भारतीय किक्रेट टीम के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने के लिए जाने जाते हैं। पायलट ने राजस्थान में होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगाओं में भी शामिल होकर प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते रहे हैं।