Saturday, July 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एमएस धोनी ने थाम लिया बल्ला, मैदान पर वापसी करने के लिए शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। हालांकि, उनके फैन्स के लिए अच्छी खबर ये है कि वे क्रिकेट के मैदान पर फिर से नजर आने वाले हैं और इसके लिए उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। एमएस धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तो नहीं, लेकिन लीग क्रिकेट में नजर आने वाले हैं, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के साथ जुड़े हुए हैं।