नई दिल्ली
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली दुनिया भर के तमाम युवा क्रिकेटरों के लिए मिसाल हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का आगाज 6 फरवरी को हुआ, जबकि भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 5 फरवरी को खेला गया। इस फाइनल मैच से पहले विराट ने अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों से वीडियो चैट पर बात की थी। इस बातचीत के दौरान विराट से जब युवा तेज गेंदबाज रवि कुमार ने एक सवाल किया, तो जवाब में विराट ने उन पर ही सवाल दाग दिया।