Saturday, July 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

PM Kisan e-KYC: फौरन कर लें यह काम वरना लटक जाएगी अगली किस्त

नई दिल्ली

पीएम किसान सम्मन निधि योजना की अगर अगली किस्त बिना किसी रोक-टोक के पाना चाहते हैं तो  आपके लिए बड़ी खबर है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2022 के लिए आपको फौरन अपना e-KYC पूरा करना होगा। इसके बिना आपकी किस्त लटक सकती है। सरकार ने इस योजना में यह अनिवार्य कर दिया है। कुछ दिन के लिए ईकेवाईसी होल्ड थी, लेकिन अब पोर्टल पर यह खुल गया है।