नई दिल्ली
सुपरस्टार शाहरुख खान और आलिया भट्ट की जोड़ी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में नजर आई थी। फिल्म को जनता का बेहिसाब प्यार मिला और अब एक बार फिर ये सुपरहिट जोड़ी वापसी करने जा रही है। फिल्म Darlings में शाहरुख खान और आलिया भट्ट एक बार फिर साथ काम करते नजर आएंगे। हालांकि दोनों ऑन स्क्रीन नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन साथ होंगे। अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार ये फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है और अब खबर है कि रिलीज से पहले ही मेकर्स ने इस फिल्म के जरिए 80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।