श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। एक प्रयास… द्वारा गौ सेवा प्रकल्प के तहत चूनावढ़ कोठी स्थित श्रीगौशाला में गौवंश के लिए दलिये की सवामणी हेतु नई ट्रॉली भेंट की। राकेश गोयल ने बताया कि ाौवंश को दलिये व हरे चारे की सवामणी भी खिलाई गई। कार्यक्रम प्रभारी कन्हैयालाल तथा बंसीलाल मित्तल ने बताया कि वक्ताओं ने गौमाता की महिमा पर प्रकाश डाला तथा गौसेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राकेश गोयल, डॉ. शैलेश गोयल, संजय अग्रवाल, रवि परुथी, विजय सरावगी, देवराज मोहता, अजय झुंथरा, दीपक शेरेवाला, महेन्द्र अग्रवाल, भीम सिंगल, हनुमान सिंगल, पंकज गर्ग, दीपक बंसल, राजेश अग्रवाल ने गौसेवा की।