Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष उम्मीदवार ने वोट मांगे

नेतेवाला (सीमा सन्देश)। चक 16 एलएनपी बांठोंवाली ढाणी निवासी व जल उपयोक्ता संगम अकांवाली एलएनपी नहर के अध्यक्ष पद के लिए रणधीर सिंह उर्फ धीरासिंह अपना भाग्य आजमा रहे हैं। प्रत्याशी रणधीरसिंह ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार को गांव लाधूवाला, चक मनफूलसिंहवाला में वोट मांगे। रणधीर सिंह के समर्थकों का दावा कि वे हर किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले व सुख दुख में काम आने वाले उम्मीदवार है। जनसंपर्क के दौरान इनके साथ किसान बिंदरसिंह बांठ, बीरबल गोदारा, दीपक नैण, विक्रम नैण व अन्य समर्थक काश्तकार भी मौजूद रहे।