रीट पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग, सीएम का पुतला दहन
by seemasandesh
रालोपा कार्यकर्ताओं का जिला कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। रीट पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग को लेकर राष्टÑीय लोकतांत्रिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट के समक्ष विरोध-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन व पुतला दहन के बाद राज्यपाल के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रालोपा पदाधिकारियों ने बताया कि रीट पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के आह्वान पर पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुतलों का दहन किया जा रहा है। इसी कड़ी में युवा शक्ति ने हनुमानगढ़ जिला कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया है।