नई दिल्ली
पंजाब विधानसभा चुनाव में अब बहुत कम वक्त बचा है। 20 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने प्रचार में जान झोंक दी है। कहा जा रहा है कि इस बार के चुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस का मुकाबला आम आदमी पार्टी से है। राज्य की मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी इन चुनावों में सभी को चौंका सकती है।