Wednesday, June 10निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तेल बिगाड़ रहा खेल, महंगाई के खिलाफ लड़ाई में दे रहा बड़ा झटका

नई दिल्ली

खाद्य तेल (खाने में इस्तेमाल होने वाला तेल) की बढ़ती कीमतें महंगाई को काबू करने से जुड़ी कोशिशों को बड़ा झटका दे रही हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पाम ऑयल की कीमतों में इस साल 15 फीसदी का उछाल आया है और इसके प्राइसेज रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं। वहीं, सोयाबीन ऑयल की कीमतों में 12 फीसदी की तेजी आई है। खाद्य तेल की बढ़ती कीमतें ग्लोबल फूड इनफ्लेशन को और मजबूती दे रही हैं, जो कि करीब-करीब रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई है।