नई दिल्ली
दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में बुधवार को एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ। कुछ दिन पहले एशिया और भारत के सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी को पछाड़ने वाले अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को एक बार फिर अंबानी ने पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक बुधवार सुबह अंबानी की संपत्ति में 2.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ, जबकि अडानी की संपत्ति में 1.9 अरब डॉलर की सेंध लग गई। इस वजह से अंबानी ने एक बार एशिया के सबसे बड़े अरबपति बन गए हैं।