Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जस्टिन लैंगर के इस्तीफे पर पैट कमिंस ने तोड़ी चुप्पी, बताया ऑस्ट्रेलिया को कैसे कोच की जरूरत

नई दिल्ली

जस्टिन लैंगर को ऑस्ट्रेलिया से अपार प्रेम करने वाला लीजैंड बताने और टीम पर उनके प्रभाव की तारीफ करने के बाद नए कप्तान पैट कमिंस ने बुधवार को कहा कि टीम को नई शैली वाले मुख्य कोच की जरूरत थी। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बने कमिंस की पूर्व खिलाड़ियों ने लैंगर का समर्थन नहीं करने के लिए काफी आलोचना की है। लैंगर ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बाद में उन्होंने अपनी शैली के कारण खिलाड़ियों को हुई किसी तरह की समस्या के लिए माफी भी मांगी। मीडिया में कहा गया था कि खिलाड़ियों को लैंगर की पारंपरिक शैली और मूड में बार बार बदलाव पसंद नहीं आ रहा था।