नई दिल्ली
आईपीएल 2022 (IPL 2022) की नई टीम अहमदाबाद फ्रेंचाइजी (Ahmedabad Franchise) के नाम की आधिकारिक रूप से घोषणा हो गई है। हार्दिक पांड्या की इस टीम का आधिकारिक नाम ‘गुजरात टाइटंस’ (Gujarat Titans) रखा गया है। स्टार स्पोर्ट्स पर बुधवार को टीम के नए नाम का ऐलान किया। इससे पहले ऐसी खबरें आई थी कि इस टीम का नाम अहमदाबाद टाइंटस है। लेकिन अब आधिकारिक रूप से इसका नाम ‘गुजरात टाइटंस’ रखा गया है।