Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नामी कंपनी से मिलते-जुलते नाम के भारी मात्रा में नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट जब्त

  • शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत टाउन पुलिस की कार्रवाई
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    टाउन पुलिस ने नामी कंपनी से मिलते-जुलते नाम के भारी मात्रा में नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट जब्त कर एक जने को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में कॉपीराइट तथा ट्रेडमार्क अधिनियम के अलावा धोखाधड़ी के आरोप संबंधी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान शुद्ध के लिए युद्ध के तहत यह कार्रवाई मंगलवार देर शाम को टाउन में भारत माता चौक के पास स्थित एक गोदाम में छापा मारकर की। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट जब्त किए। इस संबंध में उप निरीक्षक शालू बिश्नोई की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज हुआ है। टाउन पुलिस थाना प्रभारी दिनेश सारण ने बताया कि मैसर्स एक्विजरी साइबर कंसल्टिंग एलएलपी के इन्वेस्टीगेटर नरेन्द्र सिंह की ओर से पुलिस थाना में परिवाद सौंपकर बताया गया था कि जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतू नामक व्यक्ति की ओर से प्रॉक्टर एंड गैंबल और हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के स्टैंडर्ड प्रोडक्ट की नकल कर डुप्लीकेट व काउंटरफीट ट्रेडमार्क से असली ट्रेडमार्क का दुरुपयोग कर प्रॉक्टर एंड गैंबल और हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के साथ धोखाधड़ी करते हुए आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है।