Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

क्या होगा अगर यूपी बन जाएगा केरल? आदित्यनाथ ने पूछा; केरल CM पिनाराई विजयन ने दिया जवाब

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग के दिन कश्मीर, बंगाल और केरल पर बहस छिड़ गई है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वोटिंग से ठीक पहले मतदाताओं के लिए जारी वीडियो संदेश में कहा कि यदि आप चूके तो 5 साल की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। इस बार उत्तर प्रदेश को कश्मीर, बंगाल और केरल बनने में देर नहीं लगेगी। अब इस पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का जवाब आया है। 

मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को डर है कि अगर यूपी केरल बन गया, तो उसे सबसे अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और ‘धर्म और जाति’ के नाम पर लोगों की हत्या नहीं की जाएगी। उन्होंने यह बात ट्वीट कर कही है। विजयन ने अपने ट्वीट में लिखा कि अगर यूपी केरल जैसा हो जाता है, जिसका डर योगी आदित्यनाथ को है, तो देश की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा, समाज कल्याण, उच्च जीवन स्तर और सौहार्दपूर्ण समाज को यूपी में स्थापित किया जा सकेगा जहाँ जाति और धर्म के नाम पर लोगों की हत्या नहीं होगी। यूपी की जनता यही चाहती है।