नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जीत हासिल करने के साथ ही टीम इंडिया के लिए एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। एक तरह से हिटमैन रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के सभी कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है।