Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आखिरी ODI मैच में ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच में शुक्रवार 11 फरवरी को खेलने उतरेगी। इस मैच में भारत के पास अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का मौका होगा, क्योंकि टीम इंडिया सीरीज 2-0 से अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया के पास प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने का मौका है और माना जा रहा है कि आखिरी मैच में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं।