Sunday, September 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टीम इंडिया के एक सलेक्टर का कार्यकाल अचानक से करना पड़ा समाप्त, जानिए क्या थी वजह

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को वेस्ट जोन के चयनकर्ता और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अबे कुरुविला के रूप में बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनका कार्यकाल एकाएक समाप्त करना पड़ा है, जिसकी जानकारी अधिकारियों को भी नहीं थी। 53 वर्षीय अबे कुरुविला को बीसीसीआई की किसी भी क्रिकेट समिति में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अपना पद छोड़ना पड़ा है। हालांकि, सीनियर टीम के चयनकर्ताओं की समिति में अभी उनको ज्यादा समय नहीं हुआ था।