Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ग्राम पंचायत वाइज लक्ष्य पूरे करने होंगे : मोहम्मद जुनैद

सीमा सन्देश न्यूज. सादुलशहर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद जुनैद ने जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को पंचायत समिति सादुलशहर का निरीक्षण किया एवं बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में जो स्वीकृतियां जारी हुई तथा प्रथम किश्त जारी हो गई है, वे लाभार्थी आवास निर्माण प्रारम्भ करें। जो भवन प्रगतिरत हैं, उन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिए। मोहम्मद जुनैद ने नरेगा कार्याें, टास्क व भुगतान से संबंधित जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। पंचायत समिति हॉल में ग्राम विकास अधिकारियों एवं अन्य कार्मिकों की बैठक ली। प्रधान निशान सिंह संधू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सीईओ मोहम्मद जुनैद ने कहा कि नियम विरुद्ध कोई कार्य नहीं करें तथा कार्यों के प्रति कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने ग्राम पंचायत वाइज लक्ष्य पूरे करने, मनरेगा कार्यों, टास्क एवं भुगतान संबंधी निर्देश दिए। इस दौरान विकास अधिकारी विनोद कुमार रैगर, एबीडीओ रामकुमार गोयल, पीओ महेंद्र कुमार सैनी, अशोक गोदारा, ग्राम विकास अधिकारी सुभाषचंद्र, संदीप सहारण, विवेक कथूरिया, चंद्रकांता, त्रिलोकीनाथ, योगेश डूडी, दीपेंद्र गिरी, रजनीश महेश्वरी, रामनारायण सहारण, सत्येंद्रप्रसाद, रोशनलाल, दीपक कुमार, गुरमेल सिंह, सहीराम बिश्नोई आदि मौजूद थे।