लखनऊ
समाजवादी पार्टी के एक नेता के बेटे की संपत्ति पर गुरुवार को क्षत-विक्षत अवस्था में मिली दलित लड़की की मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की मांग की है। जमीन के अंदर दलित लड़की का शव मिला था। आज मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की की गले की हड्डी टूटी हुई थी, इसके अलावा शरीर के कई अंगों में भी चोट के निशान हैं। अब मामले में पीड़िता की मां ने बेटी की हत्या से पहले रेप का अंदेशा जताया है। उन्होंने कहा कि वे पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं।