श्रीनगर
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष की जमानत पर कटाक्ष किया। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी की युवा शाखा के नेता वहीद पारा सहित कई लोग कथित झूठे आरोपों में जेल में हैं, लेकिन किसानों को वाहन से कुचलने वाला एक केंद्रीय मंत्री का बेटा खुला घूम रहा है।