वेलिंगटन
न्यूजीलैंड और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को उम्मीद है कि वह आईपीएल 2022 से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। उन्होंने हाल ही में कोहनी की सर्जरी करवाई है और फिलहाल रिहैबिलिएटेशन में हैं। विलियमसन ने आईपीएल से पहले मार्च-अप्रैल में नीदरलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज तक भी पूरी तरह फिट होने की उम्मीद जताई है।