जंक्शन सब्जी मण्डी में सुबह 6 बजे बाद बड़े वाहनों का प्रवेश बंद
by seemasandesh
मंडी समिति सचिव ने किया जंक्शन सब्जी मण्डी का निरीक्षण, किसानों-व्यापारियों के साथ बैठक कर की नई व्यवस्था हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन सब्जी मण्डी में सब्जी-फल लेकर आने वाले वाहनों का अब मण्डी में सुबह 6 बजे बाद प्रवेश नहीं होगा। साथ ही 6 बजे तक व्यापारियों को सब्जी-फल उतारकर सभी वाहनों को मण्डी से बाहर भेजना होगा। यह व्यवस्था शुक्रवार को कृषि उपज मण्डी समिति सचिव सीएल वर्मा की ओर से सब्जी मण्डी का निरीक्षण करने के बाद व्यापारियों व किसानों की सहमति से लागू की गई। यह व्यवस्था सब्जी मण्डी में होने वाली भीड़ को लेकर की गई है।