नई दिल्ली
सभी पांच चुनावी राज्यों में राजनीतिक दल प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा चुनावी हलचल देखने को मिल रही है। यहां एक चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान होगा। इसको लेकर सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं। आज इस चरण के लिए प्रचार का आखिरी दिन है। आज उत्तराखंड में भी अमित शाह तीन बड़ी रैलियां करेंगे। उधर सीएम धामी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनी तो यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा।