Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऑक्शनीयर ह्यू एडमीड्स के बेहोश होते ही सुहाना खान का रिऐक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन ऐसा कुछ देखने को मिला, जिसकी किसी ने शायद ही कल्पना की हो। श्रीलंकाई क्रिकेटर वानिंदु हसरंगा की नीलामी चल रही थी और इसी बीच ऑक्शनीयर ह्यू एडमीड्स बेहोश होकर गिर पड़े। एडमीड्स की इस हालत को देखकर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का रिऐक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर हैं इस ऑक्शन में उनके बेटे आर्यन खान और सुहाना खान दोनों ने हिस्सा लिया है। जैसे ही ह्यू एडमीड्स बेहोश होकर गिर, आर्यन और सुहाना दोनों के चेहरे का रंग उड़ गया। सोशल मीडिया पर सुहाना की फोटो खूब वायरल हो रही है और कुछ फैन्स ने कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं।