Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ONGC के मुनाफे में 7 गुना उछाल, साल भर में शेयर ने दिया करीब 73 फीसदी रिटर्न

नई दिल्ली

सरकारी कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। ओएनजीसी का मुनाफा लगभग सात गुना बढ़ गया है। 

ओएनजीसी का मुनाफा: कंपनी ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर-दिसंबर 2021 में उसका शुद्ध लाभ 8,764 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,258 करोड़ रुपये के मुकाबले 596.7 प्रतिशत अधिक है। ओएनजीसी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कच्चे तेल के प्रत्येक बैरल के लिए 75.73 अमेरिकी डॉलर मिले, जबकि 2020-21 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 43.20 डॉलर प्रति बैरल था।

इस तरह अक्टूबर-दिसंबर 2021 में गैस की कीमत बढ़कर 2.90 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट हो गई, जबकि एक साल पहले यह कीमत 1.79 डॉलर थी। कीमतों में यह उछाल उत्पादन में गिरावट की भरपाई से कहीं अधिक है। समीक्षाधीन अवधि में तेल उत्पादन 3.2 प्रतिशत गिरकर 54.5 लाख टन रहा, जबकि गैस उत्पादन 4.2 प्रतिशत कम होकर 5.5 अरब घन मीटर रहा।