Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Valentine’s day पर खरीदना है सोना तो जानें हफ्ते भर में कितना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर?

नई दिल्ली

अगर आप इस Valentine’s day पर अपने पार्टनर को गोल्ड-सिल्वर का कुछ गिफ्ट करना चाह रहे हैं और सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह काम की खबर है। भारतीय सर्राफा बाजार में इस कारोबारी सप्ताह के दौरान सोना-चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है। शादियों और त्योहारों के सीजन के बीच इस हफ्ते सोना महंगा हुआ है। वहीं, चांदी भी महंगी हुई है। 

कितना हुआ महंगा- 
सोने की कीमत (Gold price) 48 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है। वहीं, चांदी का भाव (Chandi ka Bhav) 61 हजार रुपये से बढ़कर 62 हजार रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (ibjarates.com) के मुताबिक, पूरे कारोबारी सप्ताह में 24 कैरेट सोना (Gold) 640 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। जबकि चांदी के भाव (Silver price) में 792 रुपये प्रति किलो से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी 7 फरवरी 2022 (सोमवार) की शाम को 24 कैरेट का सोना (Gold Rate) 48280 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो बीते कारोबारी दिन यानी 11 फरवरी (शुक्रवार) तक 640 रुपये बढ़ने के साथ 48920 रुपये तक आ गया है। इसी तरह 995 यानी 22 कैरेट सोने के दाम में 637 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।