Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हिजाब विवाद: भाजपा विधायक ने लगाया अंतरराष्ट्रीय साजिश का आरोप, एनआईए जांच की मांग

उडुपी

हिजाब विवाद को लेकर पूरे देश में प्रदर्शनों के बीच, उडुपी के भाजपा विधायक रघुपति भट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच की मांग करते हुए दावा किया कि यह एक अंतरराष्ट्रीय साजिश है। भट ने कहा, “मैंने एनआईए जांच की मांग की है क्योंकि यह एक अंतरराष्ट्रीय साजिश है। पाकिस्तान को छोड़कर कोई भी मुस्लिम देश हमारे खिलाफ नहीं है। उडुपी में हिजाब पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है। यह उनका धार्मिक अधिकार है लेकिन स्कूलों में युनिफॉर्म का पालन किया जाना चाहिए।” 

भट महिला सरकारी पीयू कॉलेज में कॉलेज विकास समिति के अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले शनिवार को, उन्होंने कहा था, “कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) राजनीतिक लाभ चाहता है। हमारी छह लड़कियां निर्दोष हैं लेकिन उनके नियंत्रण में हैं। गुप्त स्थान पर उनकी खास ट्रेनिंग हुई थी।”