नई दिल्ली
अटलांटिक महासागर में एक जहाज से केरल का एक युवक लापता हो गया। युवक के परिवार ने उसे खोजने के लिए विदेश मंत्रालय से मदद मांगी है। 28 वर्षीय युवक एक जहाज पर सहायक रसोइया के रूप में काम कर रहा था। जस्टिन कुरुविला के रूप में पहचाने गए युवक ने 31 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका (डरबन) से अमेरिका के लिए अपनी यात्रा शुरू की।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए खोए हुए युवक की बहन शिघा ने कहा, “जहाज 31 जनवरी को डरबन से शुरू हुआ था। वह हमें हर दिन फोन करता था, लेकिन आखिरी कॉल एक हफ्ते पहले थी। उस दिन के बाद, उसने हमारी कॉल का जवाब देना बंद कर दिया।”
बहन ने कहा कि “वह पिछले नवंबर में घर वापस आया और जहाज में लगभग 6 साल काम किया। 8 फरवरी को उसने मेरी मां को फोन किया। इसके बाद, जस्टिन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। शिपिंग प्राधिकरण ने हमें सूचित किया कि वह अटलांटिक महासागर से लापता हो गया।