Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

म्यूचुअल फंड SIP में करते हैं निवेश? तो इस तारीख तक पूरा करें ये काम वरना अब नहीं निकाल पाएंगे पैसा

नई दिल्ली

अगर आप म्यूचुअल फंड (Mutual fund) में निवेश करते हैं तो आपके लिए यह बेहद काम की खबर हो सकती है। अगर आपने अब तक अपने पैन को आधार से लिंक  (PAN-Aadhaar Link) नहीं किया है तो 31 मार्च 2022 तक कर लें, क्योंकि ऐसा न करने पर आपका पैन नंबर  (PAN Card) अमान्य हो जाएगा। इसका सीधा असर म्यूचुअल फंड में की हुई इन्वेस्टमेंट (mutual fund investment) पर पड़ेगा। यानी अगर आप तय तारीख के बाद भी पैन-आधार लिंक नहीं करते हैं तो आप न तो म्यूचुअल फंड में नया निवेश कर सकेंगे और न ही अपना पैसा निकाल सकेंगे। बता दें कि इस तरह के निवेश साधन के लिए पैन कार्ड होना अनिवार्य रहता है।