Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पाकिस्तानी सिंगर ने आसिम रियाज के नए गाने की धुन पर लगाया चोरी का आरोप, कहा- ‘अपना बनाओ’

मुंबई

बॉलीवुड फिल्मों का एक बड़ा फैन वर्ग पाकिस्तान में है। वहीं पाकिस्तानी गानों खासकर कोक स्टूडियो सहित म्यूजिक वीडियोज को भारत में भी उतना ही पसंद किया जाता है। ऐसे में कई गानों की धुन चोरी करने तो कुछ गानों को हूबहू कॉपी करने के आरोप लगते रहे हैं। अब ‘बिग बॉस 13’ फेम आसिम रियाज के नए गाने ‘पिया रे पिया’ पर ऐसा ही विवाद होता दिख रहा है। उनका यह म्यूजिक वीडियो हाल ही में रिलीज किया गया है। पाकिस्तानी गायक और संगीतकार शूजा हैदर ने दावा किया कि उनके एक गाने की धुन को इस गाने में कॉपी किया गया है।