Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आजम खान की पत्नी का योगी पर पलटवार, ‘अखिलेश यादव को लेकर गलत बयान दे रहे हैं सीएम’

रामपुर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को दावा किया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव नहीं चाहते हैं कि आजम खान जेल से बाहर आएं। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्‍यू में उन्होंने कहा कि आजम अगर बाहर आए तो अखिलेश की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी। 

योगी आदित्यनाथ के इस बयान के कुछ ही घंटों बाद, आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा ने पलटवार करते हुए कहा कि वह हमेशा बहुत गलत बयान देते हैं। फातिमा ने एएनआई को बताया, “यह गलत है। सीएम योगी आदित्यनाथ बहुत सारे गलत बयान देते हैं। यह उनमें से एक है। उन्हें (आजम खान) राज्य में हमेशा उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।”

आजम खान की पत्नी ने अपने पति की जीत पर भरोसा जताया और कहा, ”वह यहां नहीं हैं लेकिन रामपुर की जनता उनके साथ है। वह पहले से ज्यादा वोटों से जीतेंगे।”