Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Jet परीक्षा आवेदन शुल्क 2800 रुपये से घटाकर 1250 किया, सीएम गहलोत ने बेरोजगार युवकों को दी राहत

जयपुर

राजस्थान की गहलोत सरकार ने बेरोजगार अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए जेट परीक्षा आवेदन शुल्क 2800 रुपये से घटाकर 1250 रुपये कर दिया है। गहलोत सरकार के इस निर्णय से करीब 40 हजार विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। राजस्थान के कृषि विश्वविद्यालय और निजी कृषि विश्ववद्यालयों में प्रवेश के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आवेदन शुल्क में कमी के आदेश जारी कर दिए है।