Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शेयर बाजार क्रैश: सेंसेक्स 1747 पॉइंट्स टूटकर बंद, निफ्टी में भी 3% की बड़ी गिरावट, निवेशकों को 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

नई दिल्ली

साप्तहिक कारोबार के पहले दिन ही आज एक बार फिर शेयर मार्केट क्रैश कर गया। आज सोमवार को बीएसई का सवेंदी सूचकांक सेंसेक्स 1747.08 अंक यानी 3 फीसदी टूटकर 56,341.59 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 531.95 पॉइंट यानी कि 3.06 फीसदी गिरकर 16,842.80 पर बंद हुआ है। BSE पर आज टीसीएस (TCS) को छोड़कर सभी शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील में रही। टाटा स्टील के शेयरों में 5.46 परसेंट की गिरावट देखी गई।बैंकिंग शेयर्स जमकर टूटे हैं। HDFC और SBI के शेयर भी 5 परसेंट से अधिक टूट कर बंद हुए। ICICI बैंक का शेयर 4.73% टूटा है। इसके अलावा, इंडसइंड बैंक 4.52%, कोटक बैंक 4.47%, एक्सिस बैंक 3.70% टूटे हैं।