नई दिल्ली
आपको अपने पोर्टफोलियो में निवेश को अलग-अलग जगह निवेश करना चाहिए जिससे आपका निवेश सुरक्षित रहे और रिटर्न भी अच्छा मिल सके। म्यूचुअल फंड में निवेश के कई फायदे हैं, यह आपको अच्छा रिटर्न देने के साथ टैक्स बचाने में भी मदद करते हैं। स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को पिछले एक साल में जोरदार रिटर्न दिया है। आज आपको 10 ऐसे म्यूचुअल फंड के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने पिछले एक साल में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है-
बीओआई एक्सा स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ (BOI AXA Small Cap Fund Direct Growth)- पिछले एक साल में इस फंड ने निवेशकों को 50.1% का रिटर्न दिया है। फंड की एनएवी 27.56 रुपए है और फंड साइज 232.13 करोड़ रुपए का है। इसमें न्यूनतम 1000 रुपए से निवेश शुरू कर सकते हैं।
एक्सिस स्मॉल कैप फंड (Axis Small Cap Fund)- पिछले एक साल में इस फंड ने निवेशकों को 46.1% का रिटर्न दिया है। फंड की एनएवी 67.41 रुपए है और फंड साइज 8410.88 करोड़ रुपए का है। इसमें न्यूनतम 500 रुपए से निवेश शुरू कर सकते हैं।